ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी : फिताडी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी : फिताडी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत
-महावीर राणा
उत्तरकाशी। विकासखण्ड मोरी के दूरस्थ गांव फिताडी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना की थी
जानकारी के अनुसार जखोल से फिताडी–कासला जा रही एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक सिदरी निवासी बिज्जू की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार मोरी जिनेंद्र रावत ने बताया की घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। और तीन लोग घायल थे उनको सामान्य चोट लगी है और उन्हें अपने घर भेजे गए हैं

