पोखरी कुजासू मोटर मार्ग बोल्डर आने से चार दिनों से बंद
पोखरी कुजासू मोटर मार्ग बोल्डर आने से चार दिनों से बंद
-यशवंत राणा/केदारखण्ड एक्सप्रेस
पोखरी । भारी बारिस के कारण पोखरी कुजासू मोटर मार्ग मलबा और पत्थर आने से विगत चार दिनों से अवरुद्ध ग्रामीण पैदल आवाजाही करने को मजबूर , ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर की अवरुद्ध मोटर मार्ग को यातायात के लिये खोलने को मांग की।
कुजासू के पूर्व प्रधान शिवराज राणा बीर सिंह कण्डारी दर्शन सिंह नेगी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पीएमजीएसवाई द्धारा निर्मित पोखरी कुजासू मोटर मार्ग कुजासू के समीप कि मी 3 पर मलवा और पत्थर आने से विगत चार दिनों से अवरुद्ध पड़ा हुआ है , जिस कारण कुजासू ,पैणी ,शरणा ऐरास के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वे पैदल आवाजाही करने को मजबूर है ,
उन्हें रोजमर्रा की जरुरी वस्तुओं की खरीददारी और जरुरी सरकारी कार्यो के लिये तहसील मुख्यालय पोखरी की पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है ,और पीठ पर लादकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं को ले जाना पड़ रहा हैं ,लियाजा ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुये अभिलम्ब अवरुद्ध पोखरी कुजासू मोटर मार्ग को यातायात के लिये खोला जाय ।

