पर्यावरण मित्रों की आंदोलन को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं नगर व्यापार मंडल द्वारा समर्थन

0


पर्यावरण मित्रों की आंदोलन को प्रांतीय उद्योग व्यापार  प्रतिनिधि मंडल एवं नगर व्यापार मंडल द्वारा समर्थन 


डैस्क : केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। प्रदेश भर में अपने विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं रुद्रप्रयाग में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों को  रुद्रप्रयाग प्रांतीय उद्योग व्यापार  प्रतिनिधि मंडल एवं नगर व्यापार मंडल द्वारा समर्थन दिया गया।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मात्र भेज कर कहा कि आज पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है जिसका समर्थन उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग पूर्ण रूप से कर रहा है क्योंकि पर्यावरण मित्रों की मांगे जायज हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पर्यावरण मित्रों की मुख्य मांगों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना कर्मचारी नियमितीकरण आवास की उचित व्यवस्था जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा के साथ ही भूमिहीन बाल्मीकि समाज को स्थाई एवं जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष अंकुर व खन्ना व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन सेमवाल ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए। इस मौके पर कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, उपाध्यक्ष जितार सिंह जगवान, हरि सिंह बिष्ट कलम सिंह रावत, कुलदीप कप्रवाण, प्रकाश रावत, उपेंद्र सिंह , उमेद सिंह बिष्ट, पान  सिंह पंवार सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page