देवप्रयाग में पुलिस के जवानों ने किया गाय का रेस्क्यू

0

देवप्रयाग में पुलिस के जवानों ने किया गाय का रेस्क्यू


केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रिपोर्ट भगवान सिंह देवप्रयाग 

-संगम नगरी देवप्रयाग में पुलिस के जवानों ने एक गाय को भागीरथी नदी से रेस्क्यू किया। इस दौरान बहाव तेज होने के चलते जवानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी पुल से करीब 100 फुट नीचे एक गाय फस गई। बताया जा रहा है कि गाय कहीं से बहकर आई और पुल के नीचे फस गई। लेकिन अब गाय को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण गाय 2 दिनों से वही पर अटकी पड़ी थी। जब इसकी सूचना पुलिस के जवानों को मिली तो उन्होनें स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर दिया। 

4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने आपदा उपकरण व रस्से के सहारे गांय को भागीरथी नदी से तैराकर सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के इस साहसिक कार्य का स्थानीय लोगों ने भी जमकर तारीफ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share