उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित जनपद ने फिर लहराया परचम, हाईस्कूल में तीसरा, इंटर में छठा स्थान,


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराया है। राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों में से एक है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का परिणाम 88.21 प्रतिशत रहा। वही हाई स्कूल 95.03 प्रतिशत रहा, राज्य स्तर पर इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद ने छठा स्थान प्राप्त, मंडल स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया वही हाई स्कूल राज्य स्तर पर तीसरे स्थान, एवं मंडल स्तर पर पहला स्थान रहा जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और मेहनती विद्यार्थियों की लगन को दर्शाता है।

हाईस्कूल के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे। इस श्रेणी में जनपद ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

सबसे खास बात यह रही कि मॉडल स्कूलों की श्रेणी में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के शिक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों और गुणवत्ता में सुधार का प्रमाण है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर शैक्षिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग की टीम को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Share

You cannot copy content of this page