डांगेश्वर महादेव मंदिर देवराड़ा में पहली बार हो रही है श्रीरामकथा

(नवीन चन्दोला) थराली। डांगेश्वर महादेव मंदिर देवराड़ा में पहली बार श्रीराम कथा का आयोजन महिला मंगल दल देवराड़ा के द्वारा किया जा रहा है। व्यास गद्दी पर उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी “केदारखण्डी” विराजमान हैं।
सोमवार को कथावाचक राधिका जोशी ने राम के 14 वर्ष के वनवास और महाराज दशरथ के निधन का प्रसंग सुनाया।
महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरी देवी ने कहा हम सभी का अति सौभाग्य है कि राधिका जोशी जी हमारे क्षेत्र ग्राम हरचन्द थराली से हैं।
नौ दिवसीय श्रीराम कथा में ऋषिराज, विवेकानंद व पीयूष द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है। जबकि नवीन जोशी जी द्वारा कथा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
नौ दिवसीय श्रीराम कथा में अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विनोद रावत, डॉ मदन गुसाईं, उत्तराखंड आन्दोलन कारी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह गुसाईं, राघव गुसाईं, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनराज गुसाईं सहित कई राम भक्तों ने कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण किया।
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद रावत जी ने व्यासपीठ को नमन करते हुए आयोजकों का बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा इस दैव कार्य के लिए मेरा आपको संपूर्ण तन मन धन से सहयोग है। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्षा गौरी देवी, पं संजय देवराड़ी सहित आयोजक मंडल के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि वह सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे।