रूद्रप्रयाग के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश कप्रवाण का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रूद्रप्रयाग। जनपद रूद्रप्रयाग मुख्यालय में प्रतिष्ठित होटल व्यवसाय प्रकाश कप्रवाण की आज बुधवार सुबह पांच बजे करीब हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया है। मुख्यालय के समीप अलकनंदा नदी किनारे उनके पैतृक घाट पर अत्येष्ठी की गई, जिसमें क्षेत्र के सैकडों लोगों ने पहुंच कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यालय के निकट औंण गाँव निवासी प्रकाश कप्रवाण रूद्रप्रयाग मुख्यालय बाजार में लम्बे समय से संदीप होटल नाम से अपना व्यवसाय चला रहे थे। सरल सहज और सौम्य व्यवहार के धनी प्रकाश कप्रवाण जनपद के एक प्रतिष्ठित व्यापारियों में सुमार थे। आज सुबह 5 बजे जब वे घर से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए तैयार हो रहे थे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी असमय मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों के रो रो के बुरे हाल हैं तो पूरे रूद्रप्रयाग मुख्यालय समेत क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके पैतृक घाट पर रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अँकुर खन्ना, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद, पत्रकार प्रकाश रावत, विक्रम कप्रवाण, सभासद सुरेन्द्र रावत, नमन शर्मा, शैलेन्द्र गोस्वामी, जसपाल भारती, ज्योत सिंह बिष्ट, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैतृक घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि देकर परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। अग्नि उनके पुत्र संदीप कप्रवाण व लक्ष्मण कप्रवाण ने दी।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page