राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए रूद्रप्रयाग कोतवाल जयपाल नेगी

कोतवाली प्रभारी रूद्रप्रयाग जयपाल नेगी को सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के 04 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

अति उत्कृष्ट सेवा” पदक से 1 व “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित हुए 3 पुलिस कार्मिक

रूद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2021-2022 के लिए”अति उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने के लिए 24 व “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किये जाने हेतु 48 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई थी जिसमें से चार पुलिस अधिकारी कर्मचारी रूद्रप्रयाग जनपद से हैं।

इसी क्रम में बीते 31 अक्टूबर 2033 को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग से गणेश बण्डवाल (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा को “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित हुए हैं।

वहीं जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस कुंवर सिंह व आरक्षी नागरिक पुलिस मदन प्रकाश मिश्रा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से अलंकृत हुए हैं। पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सभी पुलिस कार्मिकों को पदक (मेडल ) से अलंकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे में सभी सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share

You cannot copy content of this page