जागतोली दशज्यूला महोत्सव में भी चल रहा रुद्रप्रयाग पुलिस का जन जागरुकता अभियान

(संगीता “सपना” बुटोला) केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़।

आज दिनांक 23 सितम्बर 2023 को जागतोली में आयोजित, जागतोली दशज्यूला महोत्सव 2023 में चौकी प्रभारी चोपता, दुर्गाधार योगेश कुमार व प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव में उपस्थित आम जनमानस को चौकी प्रभारी चोपता उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा साइबर अपराध, उनके बचाव,1930, यातायात नियमो एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन उप निरीक्षक ज्योति पंवार द्वारा उपस्थित आम जनमानस को महिला, बालक बालिका सम्बन्धी अपराध, उनके बचाव, मानव तस्करी, 112/1090, घरेलु हिंसा व इनसे बचाव, उत्तराखंड पुलिस एप, बाहरी व्यक्ति के सत्यापन एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाए गए जागरुकता कार्यक्रम की जागतोली, दशज्यूला महोत्सव मेला समिति द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Share

You cannot copy content of this page