ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग : सही ढंग ड्यूटी न करने पर थाना अगस्त्यमुनि के 5 पुलिस कर्मियों को गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

S p rudraprayag

रूद्रप्रयाग। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

उनके द्वारा साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद में अत्यधिक संख्या में यात्री वाहनों का आवागमन हो रहा है, यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किये जाने हेतु प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आज केदारनाथ से वापस आते समय पाया कि थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत यातायात की स्थिति सही नहीं है व ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करते हुए लापरवाही बरती गयी है।

अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले 3 पुरुष पुलिस कार्मिकों व 2 महिला पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अतिरिक्त 1 महिला पीआरडी जवान को पुलिस ड्यूटी से मुक्त करते हुए उनके विभाग को वापस किया गया है।

Share

You cannot copy content of this page