भारत की बेटी सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब

सरगम कौशल की फोटो

दुनिया भर में 63 देशों की महिलाओं को पछाड़ते हुए भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

मिसेज टू इंस्टाल इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक यहां शेयर करते हुए लिखा है, लंबा इंतजार खत्म हुआ। यह मुकुट हमारे पास 21 साल बाद वापस आया है।

जानिए सरगम कौशल के बारे में-

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 32 साल की सरगम कौशल ने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम की 2018 में शादी हुई थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

Share

You cannot copy content of this page