अध्यापक ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, रूद्रप्रयाग में महिला का खोया हुआ सोने का बेस कीमती मंगलसूत्र लौटाया

-डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय के बेलनी कस्बे में अध्यापक मनसाराम मैंदुली को सोने का एक बेस कीमती मंगलसूत्र रास्ते में पड़ा मिला, जिसके बाद वे मंगलसूत्र के असली मालिक की ढूंढ खोज में जुट गये। इस बीच उन्होंने पडोसी अनुराग जगवाण प्रवर सहायक शिक्षा विभाग के माध्यम से मंगलसूत्र के असल मालिक का पता लगाया।

दरअसल यह मंगलसूत्र कविता देवी ग्राम कोखंडी दशज्यूला काण्डई का कही खो गया था, जिसकी ढूंढ खोज वे कर रही थी और काफी परेशान थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे उन्हें पता चला कि उनका मंगलसूत्र अध्यापक मनसाराम मैंदुली के पास है तो कविता देवी ने तुरंत उनसे सम्पर्क किया। इसके बाद मैंदुली द्वारा वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी देवेंद्र चमोली व्यापारी संतोष कुँवर, देवी रावत सुखबीर सिंह बिष्ट की उपस्थिति में महिला का मंगलसूत्र उन्हें लौटाया गया। अपना बेस कीमती मंगलसूत्र पाकर महिला अत्यंत प्रसन्न हुई और उन्होंने अध्यापक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

खोयी हुई माला

Share