दुखद हादसा : करंट लगने से फिटर की दर्दनाक मौत

रूद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय में एक छत में पानी की टंकी फिट करते समये विद्युत लाइन की चपेट में आ गये, मौके पर मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ में आता तब तक फिटर मौत हो गई। हादसे बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुँताया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के समय रूद्रप्रयाग पुनाड निवासी दिनेश नौटियाल (45) रूद्रप्रयाग मुख्यालय के बालमिकी बस्ती में एक छत में पानी फिटिंग का कार्य कर रहे थे इस दौरान वह लोहे के पाइप को खडा कर रहे थे जो छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे उन्हें करंट लग गया। साथी फिटर और आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अंत्येष्टि रविवार सुबह रूद्रप्रयाग संगम पर होगी। दिनेश नौटियाल जल संस्थान रूद्रप्रयाग में ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत थे।
स्थानीय निवासी अजय सेमवाल, जिला व्यापार मण्डल अध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्य्क्ष संतोष रावत, जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारियों ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। हादसे से पूरे नगर में शौक की लहर व्याप्त है।