रूद्रप्रयाग में महिला पीआरडी जवान ने युवा कल्याण अधिकारी पर लगाया कपडे फाड़ने का आरोप

रूद्रप्रयाग। अक्सर विवादों में रहने वाले रूद्रप्रयाग के युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी पर एक पर फिर संगीन आरोप लगे हैं। पीआरडी की महिला जवान ने उन पर बतमीजी, गालीगलौज और कपडे़ फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

महिला का आरोप है कि वे रूद्रप्रयाग विकास भवन स्थित युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पीआरडी जवानों को मिलने वाले कुछ सामान लेने गई थी जो सभी को मिल रहा है, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने लिखित में सामान की मांग की। जब सामान नहीं मिला तो वे युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी के कार्यालय में गई। महिला ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण व अधिकारी ने महिला के साथ बतमीजी, गालीगौच व उनके कपडे़ फाडे, इसके बाद महिला रूद्रप्रयाग कोतवाली में अपने लिखित शिकायत दर्ज की।

उधर मामले में युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने सभी आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा इन पर पहले से विभागीय कार्यवाही चल रही है, विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए लिए साजिशन इन्होंने इस तरह के आरोप लगाये हैं। अब सच क्या है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share