बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मंडल थराली के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

(नवीन चन्दोला) थराली।

विधानसभा उपचुनाव बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी के बंसत कुमार से 2810 वोटो से चुनाव जीत चुकी हैं, इस अवसर पर थराली में भाजपा मंडल थराली के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की पटाखे फोड़े तथा मिष्ठान वितरण भी किया।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट ने कहा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर उपचुनाव में जीत का परचम लहरा चुकी है, और नगर निकाय के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अनिल देवराड़ी ने कहा की आज देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सपना साकार करने वाली सरकार बागेश्वर में जीती है,

निश्चित रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के द्वारा जो कार्य अधूरे रह चुके हैं वह पूरे होंगे,साथ ही बागेश्वर विधानसभा का चौमुखी विकास होगा। इस अवसर पर गंगा सिंह बिष्ट, अनिल देवराड़ी, राकेश देवराड़ी, भास्कर पांडे, भगवती पांडे, भगत नेगी. मोहन बहुगुणा, सुरेंद्र सिंह रावत आदि लोगों ने जमकर आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण किया।

Share

You cannot copy content of this page