जोशीमठ के रिंगी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम द्वारा किसानों को किया गया जागरुक

नवीन चन्दोला/ केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज जोशीमठ।विकासखंड जोशीमठ के रिंगी गांव में आज रविवार को “कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम” द्वारा “प्राकृतिक खेती का विस्तार परियोजना” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले विकासखंड थराली के भगरतौला,पैठाणी, ताल,चिड़िगा गांवों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो चुका है।

नगर पंचायत थराली के सिमलसैंण गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जागरूकता कार्यक्रम में 40 किसानों ने प्रतिभाग किया, इस कार्यक्रम का आयोजन प्राकृतिक खेती के नोडल आफिसर डा. डी सी काला द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती , स्थानीय सामग्री (गोबर-गोमूत्र) से प्राकृतिक खाद का निर्माण, जिसमें फसल पोषण,फसल सुरक्षा, फसलों की गुणवत्ता को बढाने के लिए प्राकृतिक अवयवों की जानकारी दी गई।

जीवामृत, बीजामृत,आच्छादन,वापसा, प्राकृतिक खादों को बनाने और प्रयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रचना देवी, निमा देवी, जयश्री देवी, जानकी देवी मधुलि देवी,ममता देवी, दीपा देवी, आदि किसानों ने प्रतिभाग किया।

Share

You cannot copy content of this page