ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग : पुलिस ने पकड़ा फर्जी जज, मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश

कुलदीप राणा आजाद/रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत लाल बत्ती लगे वादे वाहन को जब रोका गया तो एक सख्श पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगा। सूत्रों की माने तो वह अपने आप को जज बता रहा था। जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने गहनता से जांच की जिसमें यह व्यक्ति फर्जी पाया गया। इस सख्स के साथ एक अन्य महिला भी बैठी थी जो इसका समर्थन कर रही थी। पुलिस ने फर्जी जज व महिला के खिलाफ गुप्तकाशी थाने में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी अविनाश गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता व ज्योति दुबे पत्नी अमित दूबे केदारनाथ यात्रा पर लाल बत्ती लगे वाहन संख्या UP 32 NZ 9832 लेके जा रहा थे। बताया जा रहा है कि गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत हैली टिकटों को लेकर यह बहस कर रहा था और खुद को न्यायाधीश बता रहा था। मामला बढा तो मौके पर गुप्तकाशी पुलिस पहुँची। लाल बत्ती को लेकर वाहन लेकर शंका हुई तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी जिसमे, यह व्यक्ति फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्यवाही जारी है।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page