मुख्यमंत्री धामी का अगस्त्यमुनि में हुवा भव्य रोड शो, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज/ रुद्रप्रयाग।

सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा महावीर पवार मौजूद रहे।

You may have missed

Share