बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली में हवन (यज्ञ) के साथ नवदुर्गा महिला रामलीला का समापन

रिपोर्ट-नवीन चन्दोला/थराली

नगर पंचायत थराली के रामलीला मैदान थराली में प्रथम बार महिलाओं द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया,प्रथम बार महिलाओं द्वारा रामलीला में अभिनय किया गया, नगर पंचायत थराली में यह आयोजन दीपावली के पावन पर्व पर 14 नवम्बर से 25 नवम्बर तक राजतिलक के बाद समापन किया गया।


नगर पंचायत थराली में महिला रामलीला को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, रामलीला की तैयारी श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली के महंत रजनीशानंद गिरि जी महाराज और प्रेम देवराड़ी के सानिध्य किया गया।
गढवाली लोकगायकों तथा कलाकारों,जनप्रतिनिधियों, विधायक तथा बड़े नेताओं को भी रामलीला में आमंत्रित किया गया।

नवदुर्गा महिला जागृति रामलीला कमेटी नगर पंचायत  थराली की पहली महिला रामलीला का सफल समापन हवन एवं पूजन के बाद समाप्त हुआ, हवन में पहले रामलीला समिति संस्थापक उत्तराखंड के महंत रजनीशानंद गिरि जी महाराज, निर्देशन प्रेम देवराडी , अध्यक्ष मीना बिष्ट, कोषाध्यक्ष उमा उनियाल, सचिव अनीता गुसाई, उपाध्यक्ष सुनीता बिष्ट, राजेश्वरी पुरोहित, गंगा सिंह बिष्ट, महेश उनियाल, वीरेंद्र सिंह गुसांई आदि ने हवन में भाग लिया, और इसके साथ ही यह महायज्ञ समाप्त हुआ।
Share

You cannot copy content of this page