स्मिता मैठाणी भट्ट को साहित्य शिरोमणि सम्मान से नवाजा

0


स्मिता मैठाणी भट्ट को साहित्य शिरोमणि सम्मान से नवाजा

डैस्क केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। उखीमठ मक्कूमठ गांव निवासी स्मिता मैठाणी भट्ट को साहित्य शिरोमणि सम्मान मिला है। रुद्रपुर नगर निगम सभागार में 19 नवंबर को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) ने वार्षिक उत्तराखंड काव्य महोत्सव का आयोजन किया जिसमें देशभर के 300 से अधिक साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। काव्य महोत्सव में लेखिका स्मिता को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी

और संरक्षक पंकज शर्मा ने सम्मानित किया। स्मिता ने बताया कि पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 207 घंटे का कार्यक्रम आयोजित करवाया था जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। इसी वर्ष 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 370 घंटे का अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन करवाया गया था जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियों ने सहभागिता की थी जो विश्व रिकॉर्ड के रूप में इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

स्मिता मैठाणी लंबे समय से हिन्दी गढ़वाली साहित्य में लगातार साहित्य सृजन कर रही है। पत्र पत्रिकाओं के साथ विभिन्न साहित्यिक मंचों, कवि सम्मेलनों और रेडियो स्टेशनों से भी उनकी कविताऐ प्रसारित है चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share