ब्रह्मणों के प्रति अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण सभा में भारी आक्रोश,विरोध में किया पुतला दहन

(संगीता “सपना” बुटोला) देहरादून।आज देहरादून में ब्राह्मण सभा के 14वें स्थापना दिवस के उपल्ब्ध में सभा द्वारा पहले यज्ञ आयोजित किया गया, उसके बाद हरिद्वार के सं पुण्यानंद गिरि महाराज का ब्रह्मणों के प्रति जो अभद्र टिप्पणी की उसके विरोध में पंचायती मन्दिर में यज्ञ के पश्चात दर्शन लाल चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

ब्राह्मण सभा का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियों से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, इसलिए ऐसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, इस सभा में अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगांई संरक्षक मंडल में आचार्य शिव प्रसाद ममगांई, प्राचार्य राम लखन गैरोला, आचार्य सुभाष जोशी, पं पवन शर्मा पूर्व अध्यक्ष आचार्य जयप्रकाश गोदियाल, पूर्व महासचिव आचार्य चंद्रप्रकाश ममगांई ,पं शशिकांत दुवे , शशिवल्लभ पंत, मुकेश कौशिक महासचिव दिनेश भटट् आचार्य सुभाष चमोली राजेश अमोली ,वाचस्पति डिमरी, भरोसा नंद बलूनी उमेश भटट् आदि लोग मौजूद थे।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page