मौसम खुलते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन मुस्तैद

भगवान सिंह केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ मौसम साफ होने के बाद एकबार फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रीयों को श्रीनगर पुलिस चेकिंग कर रूद्रप्रयाग, चमोली की ओर भेज रही है। वहीं नगर क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों, धर्मशालाओं व रैन बसेरों का भी प्रभारी उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने, जाम की स्थिति न पैदा हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित किया जा रहा है। ‌‌ साथ ही जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों को फूड पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। बताया कि यात्री सुरक्षित यात्रा करें इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों पर भी नजर बनाये हुए है। राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जायेगा।

You may have missed

Share