रूद्रप्रयाग जनपद की मायके गई एक विवाहिता प्रेमी संग हुई फुर्र,

प्रतीकात्मक फोटो

रूद्रप्रयाग। जैसे शीर्षक लिखा है वैसी खबरें तो आजकल आम हो गई हैं लेकिन दुःख की बात तो यह है कि वह तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग ब्याह रचाया दिया। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल रूद्रप्रयाग जनपद के बचणस्यू पट्टी के एक गाँव की एक विवाहिता अपने मायके (अगस्त्यमुनि विकासखण्ड में) गई। लम्बे समय से ससुराल न आने कारण ससुराल पक्ष के लोग बहु को लेने बहु के मायके पहुंचे तो पता चला कि वह तीन माह पूर्व ही प्रेमी संग फुर्र हो गई है। यह जानकारी तब पति को मिली तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई मानों उसकी तो दुनिया ही उजड गई हो।

इसके बाद ससुराल वाले रूद्रप्रयाग कोतवाली पहुंचे यहाँ महिला के साथ मायका पक्ष पहुँचा। महिला से जब बात की गई तो उसके द्वारा स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना किया गया। और जानकारी दी गई की उसके द्वारा प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की गई।

फिलहाल पति ने मासूम तीन वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गये हैं। महिला का प्रेमी किसी बैंक में कार्यरत है। महिला और प्रेमी भी एक साथ चले गये हैं। (नोट : यहाँ नामों को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है)

You may have missed

Share