निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ मारपीट मामले में रुद्रप्रयाग में दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार, गिरफ्तारी की मांग 

रुद्रप्रयाग। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सहित कार्यालय के कार्मिको के साथ रायपुर विधायक की मौजदूगी मे अराजकतत्वो के द्वारा की गई मारपीट के विरोध मे आज दूसरे दिन भी रूद्रप्रयाग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे कार्मिको का कार्य बहिष्कार जारी रहा कर्मचारियो के समर्थन मे जिला पंचायत चोपता एंव रूद्रप्रयाग के सदस्यों ने समर्थन दिया।

अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय कोर कमेटी के आवाहन पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा कार्यालय मे दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा आक्रोशित कार्मिको ने कार्यालय परिसर मे धरना देते हुए रायपुर विधायक के विरूद्व जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय मे किए गये कृत्य की आलोचना की धरना स्थल पर कार्मिको को संबोधित करते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अब्दुल नफीस खान ने कहा कि पूरे प्रदेश का  कर्मचारी शिक्षक अपने को असहाय महसूस करते हुए डरा हुआ है, उन्होने कहा कि जिम्मेदारी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो की मौजदूगी मे अधिकारियो एवं कर्मचारियो मे जानलेवा हमला शर्मनाक क्रित्य है, उन्होने कहा कि प्रांतीय कोर कमेटी के आवह्न आन्दोलन मे जनपद के कार्मिक पूरी शिद्त्त के साथ भागीदारी निर्धारित की, इस दौरान आन्दोलित कार्मिको ने साफ चेतावनी दे दी कि जब तक दोषियो को कढी सजा नही दी जाती तब तक आंन्दोलन जारी रहेगा, इस दौरान चोपता क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी एवं रूद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार ने धरना मे शिरकत कर आंदोलन को समर्थन किया। निर्धारित कार्याक्रम के मुताबिक कर्मचारी ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया जिसके चलते खण्ड/उप शिक्षा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहा और जनता को परेशानियो का सामना करना पड़ा।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी पी0के0बिष्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, सहायक लेखाधिकारी अनुज कुमार बद्री, मुख्य प्रशासनिक कर्णजीत सिंह रौथाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक रावत, प्रशासनिक अधिकारी देवी लाल शाह, प्रशासनिक अधिकारी पंकज बुटोला, लेखाकार भूपेन्द्र सिंह नेगी, जिला समन्वयक प्रेरणा रतूड़ी, जिला समन्वयक आशुतोष गौड, जिला समन्वयक गणेश प्रसाद, जिला समन्वयक विपिन  राणा, प्रधान सहायक अशोक कुमार वरिष्ठ सहायक धीरेन्द्र सिंह नेगी सुनील के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय कमेटी के सदस्य वीरेन्द्र कठैत, उत्तम पंवार सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे, सभा का संचालन श्री गणेश प्रसाद जिला समन्वयक ने किया।

Share