गन्ना अनुसंधान केंद्र पर उपलब्ध है एक हजार क्विंटल प्रजनक गन्ना बीज

काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने गन्ना अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने उन्हें केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

मंगलवार को भ्रमण के दौरान आयुक्त मर्तोलिया ने गन्ना प्रजनक बीज पौधशाला एवं खड़ी प्रजनक गन्ना बीज फसल के विभिन्न प्लॉटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ने की प्रजातियों को देखा। प्रभारी अधिकारी ने आयुक्त को केंद्र पर उत्पादित प्रजनक गन्ना बीज के कम उठान की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि वर्तमान में केंद्र पर लगभग 1000 क्विंटल उच्च गुणवत्ता का प्रजनक गन्ना बीज विभिन्न प्रजातियों में उपलब्ध है। वहां पर सहायक अभियंता राजीव श्रीवास्तव, सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, वीरेंद्र चौधरी और राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Share