कैबिनेट बैठक आज…उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला है आ सकता, आरक्षण का पेच फंस रहा

प्रदेश में 22 हजार उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे आवश्यक सेवाएं ठप हो गई। आज प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों का मामला आ सकता है।
प्रदेश कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला आ सकता है। बताया गया है कि सरकार उनके नियमितीकरण के लिए कोई फार्मूला तय कर सकती है। हालांकि उनके नियमितीकरण में आरक्षण का पेच फंस रहा है। कैबिनेट में इसका अलावा साइलेज नीति में संशोधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं।
बता दें, लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज प्रदेश के उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में धरना दिया। वहीं, कर्मचारियों की शासन में हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। कर्मचारियों का कहना है, जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
