राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक

0



राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक


भानू भट्ट/केदारखण्ड एक्सप्रेस

बसुकेदार।  राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार में अभिभावक शिक्षक  एसोसिएशन की सत्र की पहली बैठक आयोजित की गई जिसमें विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर बात हुई।
इससे पूर्व गत वर्ष उत्तीर्ण छात्रों के परीक्षा प्रणाम से अभिभावकों को अवगत कराया गया। बैठक में अभिभावक संघ के द्वारा विद्यालय में चौकीदार रखने, पुस्तकालय बनाने पर सहमति जताई गई। वही व इंटर में भौतिक विज्ञान पद जो कई वर्षो से रिक्त चल रहा है पर उस पर गेस्ट अध्यापक की नियुक्ति को लेकर विभाग से वार्ता करने के लिए समिति गठित की गई, विद्यालय परिवार को आश्वस कराया कि ज़ब भी अभिभाक संघ की जरूरत होंगी हम तन मन धन से सहयोग करेंगे। 

बैठक में पुरुषो के मुकावले महिलाओं की संख्या अधिक रही जिस पर विद्यालय प्रबन्धन खुशी जताई। इस मौके पर मोके पर पीटीए अध्यक्ष राकेश लाल,एस एम सी अध्यक्ष जीत सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त भट्ट, राजीव भंडारी,  परिहार, रत्ना पवार, माला नेगी, जगदीश लाल, तेजपाल सिंह भंडारी आदि लोग रहे मौजूद। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share