ब्रेकिंग न्यूज रूद्रप्रयाग। 8 वर्षीय बच्चे को दिन दहाड़े गुलदार ने उतारा मौत के घाट, गाँव में दहशत

0


 

ब्रेकिंग न्यूज रूद्रप्रयाग। 8 वर्षीय बच्चे को दिन दहाड़े गुलदार ने उतारा मौत के घाट, गाँव में दहशत 

ग्राउण्ड जीरो से भानु भट्ट की रिपोर्ट- 

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार तहसील से एक बड़ी और दुःखद खबर आ रही है जहाँ एक आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से गाँव में दहशत का महौल है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है। 

जानकारी के मुताबिक बसुकेदार तहसील के ग्राम सभा बष्टा के आज दोपहर ढेड बजे आठ वर्षीय आरूष पुत्र मनमोहन सिंह गाँव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत पर अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था कि अचानक घात लगाये गुदार ने आरूष पर हमला कर उसे उठा ले गया। छोटा भाई घबराकर घर भाग और परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद बदहावास हालत में परिजन घटना स्थल की ओर ग्रामीणों के साथ दौड़े। 

ग्रामीणों के शोरगुल के कारण गाँव से कुछ ही दूरी पर गुलदार ने आरूष को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण और परिजन जब तक आरूष के पास पहुँचते तब तक आरूष ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर हैं। हालांकि सूचना देने के तीन घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुँच पाई है। 

प्रधान उतूर्सू संदीप रावत, प्रधान बष्टा नरेन्द्र लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बुटोला आदि ने इसे वन विभाग और प्रशासन की घोर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा 9 जुलाई को रायड़ी गाँव में भी गुदार आया था जिसने बच्चे पकड़ने के चक्कर में बंदर को मार दिया था जिसके बाद से ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन मजाल क्या कि जिला प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों की सुध ली है। जिसका परिणाम आज इतना बड़े हादसे के रूप में सामने आ गया है। 

बहरहाल 8 वर्षीय आरूष की मृत्यु से परिजनों में कोहराम और ग्रामीणों में शोक की लहर है। घटना से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share