पहल : एसडीएम कमलेश मेहता ने बिटिया का प्रवेश ऑगनबाडी मे कराकर मिशाल कायम की

0

  पहल : एसडीएम कमलेश मेहता ने बिटिया का प्रवेश ऑगनबाडी मे कराकर मिशाल कायम की

-राजेन्द्र असवाल/केदारखण्ड एक्सप्रेस

पोखरी: पोखरी के एमडीएम कमलेश मेहता ने अपनी बिटिया कु0आनवी का ऑगनबाडी मे प्रवेश कराकर एक मिशाल कायम की है। इससे जहां ऑगनबाडी की स्थिति सुधरेगी वही बिटिया को प्रवेश देकर समाज को प्रेरणा मिलेगी। 

एजुकेटर फैमिली से अल्मोडा जिले के रहने वाले एसडीएम कमलेश मेहता ने पोखरी तहसील को अपनी पसंद मानकर बिटिया का ऑगनबाडी मे प्रवेश किया है। बिटिया आनवी केन्द्र मे अपने साथियो के साथ मनोरंजन कर रही है। इस सन्दर्भ मे एसडीएम मेहता ने कहा कि सरकार ने ऑगनबाडी केन्द्र खोले है, जिनमे छोटे बच्चो का दाखिला किया जाता है,जिससे उनका शाररिक, मानसिक, सामाजिक व शैक्षिक विकास का स्तर बढे और  बालपोषाहार योजना के  तहत बच्चो मे बीमारी व कुपोषण को कम किया जा सके। इसलिए ऑगनबाडी मे अन्नपूरक आहार, पोषण व स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था  है।

उन्होने समाज को जागरूक करते हुए कहा है कि 3 से 6 साल के बीच के बच्चो को अवश्य ऑगनबाडी मे भेजे। बीईओ डा0 भाष्कर बेबनी ने कहा कि एसडीएम सहाब ने अपनी बिटिया का एडमिशन ऑगनबाडी मे करके समाज को छोटे बच्चो को ऑगनबाडी मे प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया है।अटल उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय पोखरी के प्रधानाध्यापक सुधांशु किमोठी ने कहा कि एसडीएम साहब की बिटिया का बाल-वाटिका मे प्रवेश  से बाल वाटिका  का सम्मान बडा है।ऑगनबाडी कार्यकत्री सरोजनी चौधरी ने नगर क्षेत्र के निवासियो से आग्रह किया है कि अपने छोटे बच्चो को ऑगनबाडी मे भेजे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share