नरकोटा हादसे मे लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध 24 घंटे बाद हुई पुलिस की कार्यवाही, प्रोजेक्ट मैनेजर व साइट इन्जार्ज गिरफ्तार

0


नरकोटा हादसे मे लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध 24 घंटे बाद हुई पुलिस की  कार्यवाही, प्रोजेक्ट मैनेजर व साइट इन्जार्ज गिरफ्तार

डैस्क केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। बीते रोज 20 जुलाई को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नर कोटा के पास निर्माणाधीन पुल के धराशाई होने से अब तक 3 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हो रखे हैं। इस घटना के 24 घंटे बाद रुद्रप्रयाग पुलिस हरकत में आई और उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है देर से ही सही लेकिन अब पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। 


आपको  बताते चले कल 20 जुलाई  को नरकोटा में हुए हादसे यानि निर्माणाधीन मोटर पुल की सरिया शटरिंग लोहा इत्यादि गिरने से 8 मजदूर घायल एवं 02 मजदूरों की मृत्यु हो गयी थी। जबकि एक मजदूर की बाद में हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। 

सम्बन्धित प्रकरण में मृतकों के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग प ने 20 जुलाई 2022 को मु0अ0सं0 27/2022 धारा 304, 120 बी, 323, 325 भा0द0वि0 बनाम जेपी शर्मा आदि पंजीकृत किया गया। 

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान  कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गण ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश हाल पता प्रोजेक्ट मैनेजर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग तथा अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र  चंद्र सेन गुप्ता निवासी विकास नगर देहरादून हाल पता ब्रिज इंजीनियर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।

हालांकि पूरे मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा 3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक रूप से मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें से दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है अभी विवेचना प्रचलित है आगे जिस तरह के तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share