केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत, एक गम्भीर घायल

0


केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत, एक गम्भीर घायल

डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गबनी गांव के पास कल रात करीब 11 से 1 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे तीन लोगों को कुचल दिया। घटना में दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया।   

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल मध्य रात्रि को गौरीकुण्ड से अपने घोडे लेकर पैदल आ रहे हरवीर सिंह पुत्र पूरण सिंह उम्र 42, मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 42 व धर्मेन्द्र सिंह निवासी मुशाढुंग जनपद रूद्रप्रयाग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे दो लोग हरवीर सिंह व मदन सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति धर्मेन्द्र सिंह  घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर किसे स्थानीय लोगों के घर में घुस गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति की गम्भीर स्थित को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना मिली कि गबनी गाँव के पास कोई व्यक्ति गम्भीर घायल हो रखा है जो बदहवास हो रखा है। अगस्त्यमुनि पुलिस मौके पर पहुचीं और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजा गया।    पुलिस द्वारा यहाँ से गुजर रहे एक अन्य घोड़े संचालक इस घटना को लेकर पूछा तो उसके द्वारा पीछे दो व्यक्तियों के मूर्छित अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी। तब पुलिस मृतकों के पास पहुचीं।        

आज जिला चिकित्सालय में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद शवों को परिजनों कौन सौंप दिया गया। परिजनों की उपस्थिति में मृतकों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट सूर्यप्रयाग में किया गया।    दूसरी ओर मामला अगस्त्यमुनि  थाने  में दर्ज हो गया है किन्तु 12 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अब तक दोषी पकड़ से दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page