उप वन संरक्षक 28 मार्च को ग्रामीणों के साथ करेंगी बैठक

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम बांसिल में आयोजित होगा कार्यक्रम *सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम* के अंतर्गत उप वन संरक्षक द्वारा विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत बांसिल में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही समस्याओं का निस्तारण करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया जाएगा। उप वन संरक्षक कल्याणी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार (28 मार्च) को प्रातः 11 बजे से ग्राम बांसिल में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ बैठक करने के साथ ही गांव में निर्मित अथवा निर्मााणाधीन योजनाओं का भौतिक स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके अधनीस्थ कार्मिक को अद्यतन सूचनाओं सहित निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

You may have missed

Share