श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नरेश भट् अध्यक्ष व कुलदीप राणा आजाद बने उपाध्यक्ष

0

 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रूद्रप्रयाग

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के  नरेश भट् अध्यक्ष व कुलदीप राणा आजाद बने उपाध्यक्ष 

रुद्रप्रयाग। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा रुद्रप्रयाग की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नरेश भट्ट को जिलाध्यक्ष एवं कुलदीप राणा आजाद को उपाध्याक्ष चुना गया जबकि प्रवीन सेमवाल को महामंत्री चुना गया। वहीं संगठन की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा कर नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान भी किया गया। 

सूचना विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में श्रमजीववी पत्रकार यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार कैलाश खण्डूडी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा  कोषाध्यक्ष रविन्द्र कप्रवान, सह सचिव अंकित भट्ट को चुना गया। साथ ही अनुसूया प्रसाद मलासी, विनोद नौटियाल, भगवती शैव, रोहित डिमरी, सतीश भटट कोे सदस्यों में शामिल किया गया। 

अंत में सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। जिसमें कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक दो माह करने, प्रेस मान्यता की नियमावली में सुधार लाने एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा की गई। ताकि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में यूनियन के संयोजक श्यामलाल सुंदरियाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, देवेन्द्र चमोली, बद्री नौटियाल, ओपी बहुगुणा, सत्यपाल नेगी, राजेश भटट, हरेन्द्र नेगी, भूपेन्द्र भंडारी, वीरेन्द्र बत्र्वाल, समेत कई पत्रकार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share