नारायणबगड़- कर्णप्रयाग के बीच मौणा-छिड़ा में बोल्डर आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद, यात्रियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना।

0

नारायणबगड़- कर्णप्रयाग के बीच मौणा-छिड़ा में बोल्डर आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद, यात्रियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना


केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

नवीन चन्दोला/थराली।

     कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग आज बुधवार को नारायणबगड़ – कर्णप्रयाग के बीच मौणा छिड़ा के पास फिर से बोल्डर, पत्थर और मलवा आ जाने के कारण बंद हो गया है।

   आज लगातार रूक-रूक कर पत्थरों के गिरने के कारण बी आर ओ को सड़क खोलने में परेशानी हो रही हैं, 

   बी आर ओ अधिकारियों के अनुसार सड़क को यातायात के लिए खोलने के प्रयास लगातार जारी है,शनिवार को मौणा छिड़ा के पास अचानक पहाड़ी टूटने के कारण पूरे 22 घंटों तक राजमार्ग अवरूद्ध हो गया था। जिसे बी आर ओ के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। बुधवार की दोपहर को अचानक भारी मात्रा में मलबा, पत्थरों व बोल्डरों के आने के कारण फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सैकड़ों यात्री राजमार्ग में फस गऐ हैं। जब यह खबर हमें प्राप्त हुई उस समय तक B.R.O.के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share