चमोली जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया मीट कारोबारी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।

0

 चमोली जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया मीट कारोबारी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।




खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा थराली, देवा्ल तथा गौचर में मीट कारोबारी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि गौचर में नगर पालिका, व्यापार मण्डल तथा तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मटन चिकन की आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर उनको सुरक्षित खाद्य नियमों के बारे में बताया गया। 


   स्टैनलैस स्टील के औजार, डीप फ्रीजर रखने, अपना मेडिकल कराने. जाली, शीशा बोर्ड लगाने, फ़्लाई कैंचर लगाने के बारे में जानकारी दी गई।


 मीट कारोबारियों को नोटिस जारी कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये। थराली मीट मार्केट में सभी मटन, चिकन व मछली कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया और कमियों को 15 दिनों में ठीक करने हेतु नोटिस जारी किया गया।


 निरीक्षण टीम में अधिशासी अधिकारी, एम एम रौतेला, अधिशासी अधिकारी थराली टंकार कोशल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, संदीप रावत, कानूनगो, पटवारी, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share