उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने तहसील प्रागण में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ

0


उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने तहसील प्रागण में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस  की दिलाई शपथ 

राजेश्वरी राणा/केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

पोखरी। संविधान  दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने तहसील प्रागण में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस  की शपथ दिलाई ,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को हमारे देश का  संविधान बनकर तैयार हुआ था  इस लिये हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है ,,हमारा  संविधान ही हमे   एक स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिक का बोध कराता  हैं , 


संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों से हमें अधिकार मिलते हैं ,तो मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों का बोध कराते हैं ,इस लिये हमें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिये जिसमें एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके ,इस अवसर पर नायव तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे राजस्व निरीक्षक विजयपाल सिंह गुसाईं राजस्व उपनिरीक्षक मनोज वर्तवाल विजय कुमार शांति प्रसाद डिमरी सहित तमाम तहसील कर्मचारी मौजूद थे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page