आजादी का अमृत महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल थराली की बैठक आयोजित कर हर -घर तिंरगा अभियान चलाने का लिया संकल्प।

0

 

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल थराली की बैठक आयोजित कर हर -घर तिंरगा अभियान चलाने का लिया संकल्प।  


    

    केन्द्र सरकार के आह्वान पर  ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल थराली की बैठक मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी के सानिध्य में ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा भव्य रुप से हर घर तिरंगा अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

   भाजपा के विधानसभा  सह संयोजक दलीप सिंह नेगी, कविता नेगी ब्लाक प्रमुख थराली, दीपा भारती नगर पंचायत अध्यक्ष थराली, देवी जोशी जिला पंचायत सदस्य सूना वार्ड, भाजपा मंडल महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल संयोजक, सहसंयोजक,  बूथ  अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक,  क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर जाएंगे हर घर पर तिरंगा फहराएंगे  यह संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share