अग्निवीर भर्ती से लौट रहे युवाओं के साथ हुई दुर्घटना, वाहन गिरा खाई में

0



अग्निवीर भर्ती से लौट रहे युवाओं के साथ हुई दुर्घटना, वाहन गिरा खाई में

सोनिया मिश्रा/केदारखण्ड एक्सप्रेस

चमोली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील आदिबद्री अंतर्गत कुंवर ढाबा के पास सुबह 4:30 बजे गाड़ी नंबर यूके 11 टी ए 2822 एक कार 50 मीटर खाई में गिरी जिसमें  की कुल 7 लोग सवार थे जिसमें  से चार लोगों को सीएससी कर्णप्रयाग लाया गया था  तथा तीन लोग सामान्य घायल है।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार में आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर गैरसैंण ब्लॉक के 6 युवक वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर आदिबद्री के समीप कुंवर ढाबे के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार योगेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह (22) निवासी ग्राम सारकोट थाना गैरसैंण, भरत सिंह पुत्र मेहरबान सिंह (18). सुरेन्द्र सिंह पुत्र भादू सिंह (22) (चालक), भरत सिंह पुत्र इंद्र सिंह (20) निवासी ग्राम पजियाणा, मटकोट तहसील गैरसैंण घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग उपचार हेतु भेजा। जबकि अन्य सवार  सुरक्षित होने के चलते अपने घर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share